Breaking news
Advertisement
चुनावदेशपॉलिटिक्स

बाबुल सुप्रियो की सीट से लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, सुप्रियो विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी अपना उम्मीदवार बनाएगी. इसका ऐलान खुद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया है. वहीं बालीगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए टीएमसी ने बाबुल सुप्रियो को अपना चेहरा बनाया है.

बता दें कि बंगाल में एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर 12 अप्रैल को उपचुनाव होना है. इसमें बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट भी शामिल है, जो बाबुल सुप्रियो की वजह से खाली हुई है. पिछले साल बाबुल सुप्रियो ने अपनी लोकसभा सीट आसनसोल से इस्तीफा दे दिया था. बाद में उन्होंने बीजेपी छोड़ टीएमसी का दामन थाम लिया. अब कहा जा रहा है कि बाबुल सुप्रियो को ममता बनर्जी विधानसभा में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं.

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close