[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Saayoni Ghosh Left TMC: BJP पर तीखे हमले करने वाली सयानी के बदले सुर, ममता का साथ छोड़ बागियों की लिस्ट में हुई shamil

कोलकाता। Saayoni Ghosh Left TMC: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया घटनाक्रम सामने आया है, जिसने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही खींचतान को और उजागर कर दिया है। पार्टी की चर्चित सांसद और तेजतर्रार प्रवक्ता मानी जाने वाली सयानी घोष का नाम अब उन नेताओं के साथ जोड़ा जा रहा है, जो पार्टी के भीतर अलग लाइन पर चलते दिखाई दे रहे हैं।

PM Modi 12 Years: पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम साय ने दी बधाई, पीएम को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए जताया आभार

सूत्रों के अनुसार, टीएमसी इस समय गंभीर संगठनात्मक चुनौतियों का सामना कर रही है। इसी बीच संसदीय दल में मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। बताया जा रहा है कि लोकसभा में पार्टी के करीब 20 सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र सौंपकर अलग बैठने की व्यवस्था की मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पत्र में अभिषेक बनर्जी की जगह वरिष्ठ सांसद काकोली घोष दस्तीदार को संसदीय दल का नेता बनाए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। जिन सांसदों के नाम इस पहल से जुड़े बताए जा रहे हैं, उनमें अरुप चक्रवर्ती, पार्थ भौमिक, शताब्दी रॉय, प्रसून बनर्जी, कालीपदा सोरेन, जून मालिया, शर्मिला सरकार, वापी हलदर और अन्य कई सांसद शामिल हैं।

Manendragarh News: हार्ट अटैक मरीज को 6 घंटे तक नहीं मिली एंबुलेंस, लचर स्वास्थ्य व्यवस्था से महिला की मौत, मचा बवाल

राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा सयानी घोष के नाम को लेकर हो रही है। खबर है कि उन्होंने भी इस समूह का समर्थन करते हुए आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि इस पूरे मामले पर उनकी ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Saayoni Ghosh Left TMC: दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर सक्रिय रहने वाली सयानी घोष ने इन दावों का न तो समर्थन किया है और न ही उनका खंडन किया है। ऐसे में राजनीतिक विश्लेषक उनके अगले कदम पर नजर बनाए हुए हैं। यदि ये घटनाक्रम आगे बढ़ता है तो संसद में टीएमसी की एकजुटता पर असर पड़ सकता है और पार्टी नेतृत्व के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। फिलहाल पूरे मामले पर सभी की निगाहें पार्टी नेतृत्व और संबंधित सांसदों की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close