[t4b-ticker]
Advertisement
गरियाबंदछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Chingrapagar Viral Video: चिंगरापगार वॉटरफॉल में युवक का जानलेवा स्टंट, 60 फीट ऊंचाई से लगाई छलांग, वीडियो वायरल

गरियाबंद। Chingrapagar Viral Video: गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध चिंगरापगार वॉटरफॉल में एक बार फिर लापरवाही और जानलेवा स्टंट का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने करीब 60 फीट ऊंचाई से पानी में छलांग लगा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े हो गए हैं।

CG Weather Update: प्रदेश में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश के आसार, अगले 5 दिन कई जिलों में अलर्ट जारी

बताया जा रहा है कि युवक बाहर से घूमने आया था। उसने वॉटरफॉल के ऊपरी हिस्से तक पहुंचकर जोखिम भरा स्टंट किया और ऊंचाई से सीधे पानी में कूद गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में चिंगरापगार वॉटरफॉल का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। ऐसे में इस तरह के स्टंट किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं। इसके बावजूद कुछ पर्यटक सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं और अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

BJP Protest: BJP के प्रदर्शन में ASI, PSO समेत 16 पुलिसकर्मी जख्मी, घायल जवान से मिलने अस्पताल पहुंचे पुलिस कमिश्नर

 Chingrapagar Viral Video: घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से वॉटरफॉल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने, प्रतिबंधित स्थानों पर बैरिकेडिंग बढ़ाने तथा ऐसे स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close