Uncategorizedछत्तीसगढ़पॉलिटिक्सरायपुर
बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने CSPDCL कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन।
Congress protested outside CSPDCL office against the increase in electricity rates.

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा
राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब चौक स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के मुख्य कार्यालय के बाहर आज कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। बिजली दरों में बढ़ोतरी और हाफ बिजली बिल योजना में छूट में की गई कटौती के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर प्रदर्शन करते नजर आए।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन की अगुवाई शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे और ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उधोराम वर्मा ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार आम जनता की जेब पर सीधा वार कर रही है।
Advertisement




