[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Pune Rape Case: दरिंदगी की हदें पार..65 साल के बुजुर्ग ने 4 साल की मासूम से की हैवानियत, फिर पत्थर से कुचलकर की हत्या

पुणेPune Rape Caseमहाराष्ट्र के पुणे से दुष्कर्म की एक घिनौनी वारदात सामने आई जहां एक 4 साल की मासूम बच्ची से रेप के बाद हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में (Pune Rape Case)आक्रोश फैल गया। लोगों ने मामले को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू की।

Read More: West Bengal Repolling: पश्चिम बंगाल में15 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान जारी, दोनों सीटों पर सुबह 9 बजे तक 16.23% तक हुई वोटिंग 

मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची पुणे के भोर तहसील के नसरापुर गांव में रहने वाली अपनी नानी के घर गर्मी की छुट्टियां मनाने गई थी तभी घर के बाहर खेलते हुए उसे 65 वर्षीय आरोपी भीमराव कांबले बच्ची को बहला फुसला कर तबले में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और मासूम की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को तबेले में पड़े गाय के गोबर के ढेर के नीचे छिपा दिया, ताकि किसी को शक न हो।

4 Year Girl Raped and Murdered

वहीं जब बच्ची काफी देर तक नहीं मिली तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तभी कुछ लोगों ने तबेले में भी बच्ची को तलाशा तो उसका शव बरामद हुआ। बच्ची की हालत देखकर हर कोई सन्न रह गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें आरोपी को बच्ची को तबेले की ओर ले जाता हुआ दिखाई दिया।

Read More: सायरन बजने से देशभर में मची हलचल, क्या है ‘इमरजेंसी अलर्ट’, जानिए सच्चाई 

Pune Rape Case: पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की। लेकिन इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने नाराजगी जताते हुए आरोपी को भीड़ के हवाले करने की मांग की। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए हैं और लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। हालात के मद्देनजर पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया की आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close