बीजापुर में मुठभेड़ः कई नक्सलियों को मारने का पुलिस दावा…माओवादी कैम्प भी ध्वस्त

बीजापुर। जिले के अंतर्गत कोलनार के जंगलो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेढ़ के दौरान पुलिस ने इंद्रावती नदी किनारे माओवादी कैम्प को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने 2-3 नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है। जानकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को एसटीएफ और डीआरजी के जवान उतला, छोटेपल्ली, रेखावाया, बोरगा, तकिलोड, कोलनार और घोंट की ओर निकले थे।
अगले दिन बुधवार को वह कोलनार और छोटेपल्ली के बीच इंद्रावती नदी के पास पहुंचे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग गए। जवान जैसे ही नदी पार पहुंचे, नक्सलियों ने फिर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इंद्रावती नदी किनारे उत्तर में नक्सलियों के बनाए कैंप को ध्वस्त कर दिया।
जवानों की कार्रवाई पर नक्सली कैंप छोड़कर भाग निकले। कैंप से जवानों ने दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। मुठभेड़ में 2 से 3 नक्सलियों के भी घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जब जवान लौटने लगे तो नक्सलियों ने एक फिर उन पर हमला किया। हालांकि जवाबी कार्रवाई में उन्हें भागना पड़ा।




