Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

गणेश विसर्जन के दौरान 3 लोगों की मौत पर सीएम ने जताया दुख, सहायता राशि देने का किया ऐलान

जशपुर। Jashpur News: जशपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन लोगों को कुचल दिया जिससे की उनकी मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हो गए थे। वहीं इस मामले पर सीएम साय ने ट्वीट कर दुख जताते हुए सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

सीएम ने कहा कि, जशपुर के जुरुडांड, बगीचा में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु व कई अन्य के घायल होने की खबर अत्यंत दु:खद है। घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, इस दुःखद घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों एवं घायलों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। ईश्वर से दिवंगतों के आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Jashpur News:
बता दें कि, मंगलवार रात करीब 10 बजे गणेश विसर्जन करने जा रहे जुलूस के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर अचानक भीड़ में जा घुसी और कई लोगों को कुचलते हुए निकल गई। जिससे की इस हादसे में जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि, 22 लोग घायल हो गए थे।

https://x.com/vishnudsai/status/1963148986291777942

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close