Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

मोदी सरकार के 11 साल पूरे: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस वार्ता में साधा निशाना, “जुमलों की सरकार, हर क्षेत्र में फेल”

 

रायपुर : मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार को राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीजेपी सरकार ने 11 साल में देश को सिर्फ जुमले दिए हैं, विकास नहीं।

बैज ने कहा, “मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है – महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, विदेश नीति और कानून व्यवस्था सबमें गिरावट आई है। क्या पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ? क्या 500 में गैस सिलेंडर मिल रहा है? क्या 2 करोड़ रोजगार दिए गए? ये अच्छे दिन कहां हैं?”

READ MORE : युक्तियुक्तकरण विवाद पर हाईकोर्ट की सुनवाई: प्रभावित शिक्षकों को तीन दिन में अभ्यावेदन देने का निर्देश

 

मुख्यमंत्री साय को खुली बहस की चुनौती

बैज ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि “तारीख, समय और जगह तय कर लीजिए, कांग्रेस और बीजेपी के 11 साल के कामकाज पर आमने-सामने बहस होनी चाहिए।”

‘मेक इन इंडिया’ को बताया ‘फेक इन इंडिया’

प्रेस वार्ता में उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार का मेक इन इंडिया कार्यक्रम पूरी तरह विफल रहा है। उन्होंने कहा कि देश की विकास दर 6% से नीचे है और प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत बहुत पीछे चला गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि “देश का 40% संसाधन कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों के पास सिमट गया है। हंगर इंडेक्स में भारत 105वें स्थान पर है। यह कैसा ‘विकसित भारत’ है?”

READ MORE : CG के इस जिले में शिक्षा व्यवस्था को मिला बड़ा संबल: अब नहीं है कोई भी शिक्षकविहीन या एकल शिक्षक शाला

 

सुरक्षा और विदेश नीति पर भी उठाए सवाल

बैज ने पहलगाम हमले को लेकर केंद्र सरकार की खुफिया और सुरक्षा विफलताओं पर सवाल उठाए। उन्होंने अमेरिका के हस्तक्षेप को लेकर भी पीएम मोदी की चुप्पी पर निशाना साधा – “जब ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान किया, तब पीएम कुछ नहीं बोले। आखिर अमेरिका भारत की आंतरिक सुरक्षा नीति में कैसे हस्तक्षेप कर सकता है?”

‘इस बार जुमला सरकार’ नामक बुकलेट का विमोचन

प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला, पूर्व सांसद छाया वर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे। मौके पर “इस बार जुमला सरकार” नामक एक बुकलेट का विमोचन भी किया गया, जिसमें मोदी सरकार की कथित विफलताओं को दर्शाया गया है।

कुल मिलाकर, कांग्रेस ने मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल को ‘झूठे वादों और जुमलों से भरा’ करार दिया और जनता से असल सवाल पूछने का आह्वान किया।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close