[t4b-ticker]
Advertisement
Uncategorizedट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बिहार में सम्राट युग का शुभारंभ, सम्राट चौधरी ने ली 24 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, इन दो डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ

पटना। Samrat Choudhary Oath Ceremony: बिहार में आज एक नए युग का शुभारंभ होने जा रहा है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद वे बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री बन गए हैं। सम्राट चौधरी ने आज बिहार के 24 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने सम्राट को सीएम पद की शपथ दिलाई।  मुख्यमंत्री के साथ केवल दो वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में जगह दी गई। जो जेडीयू कोटे से उपमुख्यमंत्री हैं, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव हैं।

Read More: आज सीएम साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का वर्चुअल शुभारंभ, सहकारिता से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था 

Samrat Choudhary Oath Ceremony: बता दें कि, शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी मंदिर गए और वहां पूजा-पाठ भी की। कल मंगलवार को नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने चौंकाते हुए सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना था और इसी के साथ अब बिहार में सम्राट सरकार का दौर शुरू हो जाएगा।

सौजन्य ANI

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close