छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
CG NEWS :मुख्यमंत्री विष्णु साय आज लेंगे महत्वपूर्ण बैठकें,शाम को दिल्ली के लिए होंगे रवाना
प्रविंस मनहर/रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से नवा रायपुर स्थित मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। यहां पहुंचने के बाद सुबह 11:30 बजे सामान्य प्रशासन विभाग की बैठक लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे सेवा संकल्प अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे वहीं, मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम के मुताबिक शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:50 बजे रायपुर से दिल्ली के रवाना होंगे।
Advertisement




