Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2025ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार चुनाव में पहले चरण का मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक हुई 27.65 फीसदी वोटिंग

पटना। Bihar Chunav 2025: बिहार में आज पहले चरण में कुल 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है। पहले चरण के लिए मतदान की शुरुआत होते ही मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से ही वोटर्स की भीड़ उमड़ने लगी है। मतदान का ये चरण राज्य की राजनीतिक दिशा तय करेगा।

वहीं सुबह 11 बजे तक बिहार में 27.65 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जिसमें बेगूसराय में सबसे अधिक और पटना में सबसे कम वोटिंग हुई है। पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान के साथ ही कई सियासी दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सहित नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत का फैसला पहले चरण में होगा।

Bihar Chunav 2025: बता दें कि, पहले चरण के लिए 121 सामान्य, 18 पुलिस और 33 व्यय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। वहीं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 926 महिला बूथ और 107 दिव्यांगजन बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, मतदाताओं के लिए उन्नत सुविधाओं के साथ 320 मॉडल बूथ स्थापित किए गए हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close