Breaking news
Advertisement
लाइफ स्टाइल

HEALTH TIPS : चुकंदर से मिलेगी निखरी त्वजा, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

चुकंदर में विटामिन सी, विटामिन ए, फोलेट, आइयन और मैग्नीशियम का भरपूर पोषण होता है जो सेहत को कई तरह का फायदा पहुंचाता है। ये हमारी सेहत के साथ स्किन के लिए भी ये किसी वरदान से कम नहीं है। ये स्किन पर नेचुरल ग्लो लाने के साथ ही दाग-धब्बों को दूर करने और पिगमेंटेशन की समस्या के लिए भी कारगर है।

स्किन के लिए चुकंदर के फायदे

मुंहासों से मिलता है निजात

ऑयली स्किन और मुहांसे की समस्या से निजात पाने के लिए खीरे के रस और चुकंदर के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं, इस मिश्रण का सेवन आपकी त्वचा के लिए बेहतरीन है। मुंहासों की समस्या से निजात पाना है तो आप नियमित इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।

पिगमेंटेशन से छुटकारा

चुकंदर के इस्तेमाल से आपके होठ नेचुरली पिंक हो सकते हैं। चुकंदर में ब्लीचिंग गुण होते हैं। ये होठों का रंग हल्का करने में मदद करता है साथ ही इन्हें हाइड्रेट भी रखता है। ये लिप्स को नरिश करने का काम करता है। फ्रिज में रखे चुकंदर के टुकड़े को अपने होठों पर हल्के-हल्के लगाएं तो आप बदलाव महसूस कर पाएंगे।

ड्राई स्किन को करे हाइड्रेट

चुकंदर एक बेहतरीन हाइड्रेटर है और यह त्वचा पर पड़ने ड्राई पैच से लड़ने में भी मदद करता है। चुकंदर त्वचा को सॉफ्ट और यंग बनाता है। यह स्किन से जुड़ी लगभग सभी समस्याओं के लिए एक सॉल्यूशन की तरह हो सकता है।

डार्क स्पॉट और डार्क सर्कल्स करे दूर

हर रात सोने से पहले अपनी आंखों के नीचे चुकंदर के रस की कुछ बूंदें लगाने से यह पफनेस को कम करते हुए आंखों के नीचे के हिस्से के रंग को हल्का करने में मदद करता है। स्किन पर नेचुरल ग्लो के लिए आप नियमित रूप से एक गिलास चुकंदर का रस भी पी सकते हैं। विटामिन-सी से भरपूर चुकंदर मेलेनिन के गठन को कम करने में मदद करता है और हाइपरपिग्मेंटेशन को रोकता है। यह कोलेजन उत्पादन और त्वचा की मरम्मत में भी वृद्धि करता है, इसलिए ये नेचुरल ग्लो लाने में मददगार हो सकता है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close