Breaking news
Advertisement
crimeक्राइमदेशबिहार

“मैं अब अपनी मर्जी से जिंदगी जी रही हूं, मेरी तलाश मत करना।” पत्नी का मैसेज देख पति के उड़ गए होश

पत्नी प्रेमी संग फरार, व्हाट्सएप पर भेज दी शादी की फोटो

मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कन्हौली मोहल्ले की एक विवाहिता घर से लाखों के जेवर और नगदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। यही नहीं, उसने फरार होने के बाद अपने पति को व्हाट्सएप पर प्रेमी संग शादी की तस्वीर भी भेज दी।

पति जब काम से लौटकर घर आया तो देखा—अलमारी खाली, गहने-नकदी गायब और पत्नी लापता। तभी उसके मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें महिला ने लिखा—
“मैं अब अपनी मर्जी से जिंदगी जी रही हूं, मेरी तलाश मत करना।”

पति के होश उड़ गए। तुरंत उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार, महिला करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और 53 हजार रुपये नकद लेकर फरार हुई है।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार पंकज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस तकनीकी माध्यम से महिला और उसके प्रेमी की लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close