
छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले मामले पर ईडी (परिवर्तन निदेशालय) लगातार कांग्रेस नेताओं से पूछताछ कर रही हैं परिवर्तन निदेशालय ने अब तक एक दर्जन से अधिक अधिकारी और नेताओं को इस घोटाले पर गिरफ्तार कर चुकी हैं जिसमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी शामिल है।
मंगलवार को ईडी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गेंदु को समन दिया था। और 27 फरवरी तक अपना जवाब पेश करके को कहा था। और आज कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु ईडी कार्यालय पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे 4 बिंदुओं में जानकारी मांगी थी उसको लेकर 30 पन्नों का जवाब बना के लाया हूं। जिसे ईडी के अधिकारियों को दूंगा।
Advertisement





