रायपुर। Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। जहां कल रात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। वे दो दिवसीय दौरे पर जगदलपुर और राजधानी में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11:20 बजे वे रायपुर एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
बता दें कि, आज शनिवार को अमित शाह 12:05 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे और 12:15 को जगदलपुर में माता दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे, इसके बाद वे 12:35 बजे बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे वे जगदलपुर के लालबाग मैदान में प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन की 20वीं किस्त जारी करेंगे और लगभग 65 लाख महिलाओं के खाते में 606.94 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे।
Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे के दौरान नक्सल खात्मे पर भी चर्चा होगी। शाह की इस बैठक में नक्सलियों द्वारा वार्ता के लिए भेजी गई चिट्ठी पर भी चर्चा की जाएगी। ऑपरेशन में लगी फोर्स के अफसरों के साथ गृहमंत्री शाह की अहम बैठक होगी। इसके बाद वे दोपहर 3 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।




