सीएम साय ने सहपरिवार पीएम मोदी से की मुलाकात, कहा-जीवन भर याद रहने वाला प्रेरक अनुभव
रायपुर। CM Vishnudeo Sai Meet PM Modi: छत्तीसगढ़ में तीनों तक चलने वाले डीजीपी-आईजी कांफ्रेन्स के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने सहपरिवार पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इसकी तस्वीरें अपने एक्स हैंडल में भी शेयर करते हुए “सत्पुरुषसंसर्गो हि कृतार्थयति जीवनम्।” लिखा।
सीएम साय ने कहा कि, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की हमारे परिवारजनों से हुई मुलाकात जीवन भर याद रहने वाला प्रेरक अनुभव है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच जिस आत्मीयता से मोदीजी ने सबका हाल‑चाल पूछा, बच्चों से सहज होकर बात की और आशीर्वाद दिया, वह अविस्मरणीय है।
CM Vishnudeo Sai Meet PM Modi: माननीय प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान परिवार की तीन पीढ़ियों को एक साथ उनके सान्निध्य में बैठने का अवसर मिला, यह हमारे लिए भावुक कर देने वाला क्षण था। इस गरिमामय और आत्मीय भेंट के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
“सत्पुरुषसंसर्गो हि कृतार्थयति जीवनम्।”
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की हमारे परिवारजनों से हुई मुलाकात जीवन भर याद रहने वाला प्रेरक अनुभव है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच जिस आत्मीयता से मोदीजी ने सबका हाल‑चाल पूछा, बच्चों से सहज होकर बात की और आशीर्वाद दिया, वह… pic.twitter.com/lz9NXyaFgv
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 30, 2025




