Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

CG BREAKING NEWS : तालाब में नहाने गए 4 बच्चों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

 

जांजगीर-चांपा :  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। तालाब में नहाने गए चार मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चियां और एक बच्चा शामिल हैं। सभी बच्चे अलग-अलग तीन परिवारों से ताल्लुक रखते थे, जिनमें एक भाई-बहन की जोड़ी भी बताई जा रही है।

हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

सभी बच्चों की उम्र 5 से 8 साल के बीच बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close