Breaking news
Advertisement
देश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Shinzo Abe Dies : पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, भरी सभा में हमलावर ने मारी थी गोली

Shinzo Abe Dies : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। शिंजो को आज सुबह ही हमलावर ने दो गोलियां मारी गई थीं। उनके सीने में गोली लगी थी। हमले के बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद उनको हार्ट अटैक भी आया था, इसके साथ ही उनका काफी खून भी बह गया था। शिंजो आबे को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही थी, लेकिन डॉक्टर्स को इसमें सफलता नहीं मिली।

बता दें, शिंजे आबे को गोली मारने वाला हत्यारा पकड़ा जा चुका है। आरोपी को हमले के तुरंत बाद घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया था। हत्यारे का बयान भी सामने आया है।

जापान की पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने बताया कि वह शिंजो आबे की जान लेना चाहता था क्योंकि वह कई बातों को लेकर शिंजो से संतुष्ट नहीं था।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close