CM रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बदलाव, मिलेगी Z सिक्योरिटी, 24 घंटे तैनात रहेंगे जवान
दिल्ली। CM Rekha Gupta Attacked: सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद अब उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें उनकी सिक्योरिटी को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। सीएम की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने Z कैटेगरी की VIP सुरक्षा प्रदान की है। CM सिक्योरिटी में 22 से 25 हथियारबंद जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे।
दरअसल, 20 अगस्त बुधवार को सिविल लाइंस स्थित उनके कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने सीएम पर हमला कर दिया था। जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं मिली जानकारी के अनुसार, सीएण आवास पर सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती रहेगी। इससे पहले यह जिम्मेदारी दिल्ली पुलिसी की थी। साथ ही सीएम रेखा गुप्ता की क्लोज प्रोटेक्शन में सीआरपीएफ के जवान तैनात होंगे।
CM Rekha Gupta Attacked: बता दें कि, सीएम पर हमला करने वाले आरोपी ने घटना से एक दिन पहले रेकी भी की थी। वहीं अब सीएम की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। किसी भी व्यक्ति को सीधे मुख्यमंत्री से संपर्क करने की अनुमति नहीं होगी।




