
दुर्ग। जिले के जेवरा-सिरसा चौकी अंतर्गत एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने जब आत्महत्या की तब घर में कोई मौजूद नहीं था। परिजनों को घर आने पर मामले की जानकारी हुई। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की है। करंजा भिलाई भाटापारा में तुलाराम नेताम (26 वर्ष) ने अपने घर में नायलोन की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय उसने फांसी लगाई, घर पर कोई नहीं था। माता-पिता रोजी मजदूरी करते हैं, और वो सुबह से ही काम पर गए थे। शाम को जब वो लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा कि तुलाराम फांसी पर लटका हुआ था। पुलिस ने युवक को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की सूचना के बाद पुलिस भा मौके पर पहुंची। जांच के दौरान युवक के पास न कोई सुसाइड नोट मिला है। इसलिए युवक द्वारा खुदकुशी करने का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




