Breaking news
Advertisement
धर्म

11 जुलाई 2025 राशिफल: जानिए आपकी राशि के अनुसार दिन कैसा रहेगा – आमदनी, स्वास्थ्य, रिश्ते और भाग्य से जुड़ी हर जानकारी

 

Rashifal 11 July 2025: आपकी राशि मेष से मीन में से कोई है और जानना चाहते हैं कि आपकी आमदनी कैसी रहेगी, स्वास्थ्य जीवन कैसा रहेगा तो पढ़ें 11 जुलाई 2025 कल का राशिफल (Horoscope Today)

मेष राशि

दिन व्यस्तता पूर्ण रहेगा, दूसरों के निजी मामलों में दखल देना बंद करें वर्ना परेशानी आ सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, विवाह प्रस्ताव सफल रहेंगे।

 

वृषभ राशि

सावन के पहले दिन लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद समाप्त होगा। मित्रों की सहायता से कार्य पूरे होंगे, जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

कल का राशिफल मिथुन राशि

 मिथुन राशि के अनुसार सावन के पहले दिन मिथुन राशि वाले पारिवारिक मांगलिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। मांगलिक कार्यों में आ रही परेशानी दूर होगी, किसी से विवाद न करें। संतान से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि

सावन के पहले दिन 11 जुलाई को निजी जीवन में तनाव रहेगा, अज्ञात भय सताएगा। धन प्राप्ति के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि का कल का राशिफल के अनुसार व्यापार में ध्यान दें वर्ना हानि संभव है। शारीरिक कष्ट रहेगा। यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कर्ज से मुक्ति मिलने में अभी समय है।

कन्या राशि

शुक्रवार का राशिफल संकेत कर रहा है कि 11 जुलाई को कन्या राशि वाले सामाजिक आयोजनों में शामिल होंगे। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। मनमानी से हानि संभव है। व्यर्थ खर्च होगा। विवाद से क्लेश संभव है।

तुला राशि

आप जिसे अपना मान रहे हैं, वही आप को धोखा देगा। संभल कर रहें। राजकीय कोप से हानि होगी, सावधान रहें। रूका हुआ धन मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। परिवार की चिंता रहेगी।

वृश्चिक राशि

व्यावसायिक नई योजना बनेगी, जो बहुत जल्द लागू होगी। कार्यप्रणाली में बदलाव संभव है। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। नए राजनेताओ से सम्बन्ध बनेगा पर आपके अपने आपको आगे बढ़ने से रोकेंगे।

धनु राशि

आपकी मेहनत रंग लाएगा। आप यदि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और हर परिस्थिति में संयमित रहे तो आपको आगे बढ़ने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। बाहरी सहयोग मिलेगा। यात्रा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।

मकर राशि

सावन के पहले दिन का राशिफल संकेत करता है कि शुक्रवार को मकर राशि के लोगों को मानसिक क्लेश हो सकता है। इसके कारण स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। परिजनों का साथ न मिलने से क्रोधित होंगे। दुष्टजनों से दूर रहें, हानि पहुंचाएंगे। शरीर सुस्त रहेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशिफल कल का संकेत करता है कि आप में आत्मविश्वास की कमी है। संतान के कारण प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। नए लोगों से व्यवहार में सावधानी रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पुराने मित्र से भेट संभव है।

मीन राशि

आजकल आप कुछ ज्यादा ही बोलने लग गए हैं, बोलने में जरा सावधानी रखें। विवादों को बढ़ावा न दें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु शांत रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close