Raipur News: स्पीच थेरेपिस्ट के घर चोरों ने लगाई सेंध, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताज़ा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है, जहां 31 अगस्त की रात चोरों ने कोटा स्थित टीचर्स कॉलोनी में सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों का माल साफ कर दिया। यहां टीचर्स कॉलोनी में रहने वाली एक स्पीच थेरेपिस्ट अपने घर को लॉक कर बाहर गई थी। इसी बीच चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखी नगदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, चोर घर से सात लाख रुपये नकद और करीब तीन से चार लाख के गहने लेकर फरार हो गए। चोरी की यह पूरी वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक युवक बैग लेकर बाहर निकलते हुए साफ दिखाई दे रहा है। वहीं चोरी की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुँची। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Raipur News: वहीं इलाके के लोग इस वारदात से डरे और सहमे हुए हैं। उनका कहना है कि, आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन गश्त और सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा। फिलहाल सरस्वती नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि राजधानी रायपुर में चोर इस कदर बेखौफ़ क्यों हैं और कब तक आम लोग चोरी की घटनाओं का शिकार बनते रहेंगे।




