[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Crime: एक्सीडेंट के बाद सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो को चोर ने बनाया निशाना, लॉक तोड़कर शादी का सामान और सोना chori

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Crime: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त खड़ी स्कॉर्पियो वाहन से नगदी और शादी का सामान चोरी करने वाले एक आरोपी और विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना 7-8 जून की रात की है, जब भाठागांव निवासी प्रखर त्रिवेदी अपनी बहन और परिजनों के साथ शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्गा चौक के पास उनकी स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें उनकी बहन घायल हो गई।

वहीं इलाज के लिए परिजन अस्पताल चले गए और वाहन सड़क किनारे लॉक कर छोड़ दिया। कुछ घंटों बाद लौटने पर वाहन का लॉक टूटा मिला और उसमें रखे करीब 40 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, नए कपड़े, जूते, साउंड सिस्टम और अन्य सामान गायब थे।

Raipur Crime: मामले की शिकायत के बाद टिकरापारा थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच में आरोपी मोहित पुसाम और एक नाबालिग की संलिप्तता सामने आई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से 13 जोड़ी नए कपड़े, जूते-चप्पल और पर्स बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close