Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ में हर वर्ग प्रताड़ित, आखिर किसे मिला न्याय ! 3 साल पर रमन सिंह के बैक टू बैक तीन ट्विट, जाने क्या कहा…

रायपुर/सोनाली श्रीवास्तव- भूपेश बघेल के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को 3 साल पूरे हो रहे हैं. जिसको लेकर अब भारतीय जनता पार्टी, भूपेश सरकार के 3 साल के कार्यकाल पर जमकर निशाना साधते नजर आ रही है.भाजपा सरकार की कमियां उजागर करती नजर आ रही है..


जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने आज ट्विटर पर भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए लिखा कि, “कांग्रेस के 3 साल छत्तीसगढ़ हुआ बेहाल.. छत्तीसगढ़ 51हजार करोड़ से ज्यादा का कर कर्ज लेने में नंबर वन, हर दिन 12 बेटियों से दुष्कर्म के अपराधों में नंबर वन, 21 हजार स्व.सहायता समूह से धोखा कर महिलाओं का रोजगार छीनने में नंबर वन, घोषणा पत्र के वायदे भूल कर जनता को धोखा देने में नंबर वन है”….


इतना ही नहीं रमन सिंह ने लगातार तीन ट्वीट किए हैं. जिसमें अगले ट्विट में उन्होंने कहा कि,“कांग्रेस ने मॉडल नहीं, झूठ की माया रची है. युवाओं को ना रोजगार दिया है, ना शराबबंदी की, ना सहायता समूह का कर्जा माफ किया, गरीबों के 11 घर छीन लिया, अपनी सरकार में जमकर भ्रष्टाचार किया. वही किसानों के साथ भी अन्याय किया. किसानों को ना 2 साल का बोनस दिया और ना फूड पार्क बनाए”…

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भूपेश सरकार के कार्यकाल को बताते हुए ट्वीट कर भूपेश सरकार से सीधा सवाल किया है कि, जब 3 साल में कांग्रेस ने विकास का मॉडल बनाया है तो छत्तीसगढ़ का हर वर्ग प्रताड़ित क्यों है! पुलिस, शिक्षक, आंगनवाड़ी, कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह, स्वास्थ्य कर्मचारी, जवान ,आदिवासी ,युवा सब हड़ताल पर क्यों है! आखिर इन 3 सालों में किसे न्याय मिला??

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close