Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

रायपुर AIIMS अस्पताल में बड़ा हादसा, तीसरी मंजिल से गिरकर मरीज की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रायपुर। Raipur AIIMS Hospital: राजधानी रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में बड़ा हादसा सामने आया है। अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरने से एक मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है। जिसका इलाज इलाज एम्स के B ब्लॉक, बी-4 वार्ड में चल रहा था। वे रक्त संबंधी बीमारी के उपचार के लिए भर्ती थे। बताया जा रहा है कि वे अस्पताल की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं मामले की सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला दुर्घटना है या फिर आत्महत्या अथवा किसी अन्य कारण से हुई संदिग्ध मौत। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Raipur AIIMS Hospital: बता दें कि,मामले में परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि, अस्पताल परिसर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इससे पहले भी मरीजों के कीमती सामान चोरी होने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी देखें

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close