[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सरायपुर

आदिवासी दिवस से पहले आदिवासियों पर राजनीति, पक्ष विपक्ष आमने सामने 

Politics on tribals before Tribal Day, ruling and opposition parties face to face

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा

राज्य में आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया जाएगा। लेकिन आदिवासी दिवस से पहले ही प्रदेश में सियासी बयान बाजी तेज हो गई है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आदिवासी दिवस मनाने को लेकर भाजपा पर तंज करते हुए आदिवासी अस्मियता को समाप्त करने की बात कही साथ उन्होंने आदिवासी दिवस नहीं मनाने को दुर्भाग्य जनक बताया है। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनके इस बयान पर पलटवार भी किया किया है।

 

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आदिवासी दिवस को लेकर अपने एक बयान में कहा कि सरकार का चाल, चरित्र, चेहरा सब उजागर हो चुका है। आदिवासी मुख्यमंत्री अब रिमोट कंट्रोल हो चुके हैं। जल, जंगल, जमीन को उजाड़ने का काम किया जा रहा है। आदिवासी कोटे से बने मुख्यमंत्री अगर आदिवासी दिवस नहीं मनाएंगे तो यह दुर्भाग्य है। यह छत्तीसगढ़ प्रदेश के आदिवासियों का अपमान और बहिष्कार है। आदिवासियों के साथ केवल दिखावा किया जा रहा है।

दीपक बैज के आदिवासी दिवस को लेकर दिए बयान पर सियासत तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीसीसी चीफ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस राज्य के मुख्यमंत्री आदिवासी हैं, उस राज्य में आदिवासियों की उपेक्षा का आरोप लगाना गलत है। हमारे मुख्यमंत्री आदिवासी हैं और उनके मार्गदर्शन में हम काम कर रहे हैं। इनके पास बोलने के लिए कोई विषय नहीं बचा है, इसलिए कुछ भी बोलते रहते हैं। कांग्रेस ने एक को आदिवासी कहकर मुख्यमंत्री बनाया था, लेकिन आज तक कोई उन्हें आदिवासी मान नहीं पाया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close