[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरबिज़नेसब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price Fall: औंधे मुहं गिरे सोने-चांदी के दाम, जानें कितनी लुढ़की कीमतें? चेक करें आज का ताजा रेट

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Fall: सर्राफा बाजार में गुरुवार, 25 जून को सोना और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजार के साथ-साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला। लगातार बिकवाली के चलते सोना और चांदी अपने हालिया उच्च स्तर से काफी नीचे आ गए हैं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार सोने की कीमत में करीब 1,450 से 1,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमी आई है। वहीं चांदी के दामों में भी कमजोरी बनी हुई है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

Alwar Crime News: हैवानियत की हदें पार..पति ने रिश्तेदारों से करवाया अपनी ही पत्नी का दुष्कर्म, देह व्यापार के लिए बनाया दबाव

आज क्या हैं सोने के भाव?

विभिन्न शुद्धता के आधार पर सोने की कीमतें इस प्रकार दर्ज की गईं—

  • 24 कैरेट सोना: 1,43,010 रुपये से 1,44,330 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 1,30,997 रुपये से 1,32,440 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: 1,07,260 रुपये से 1,08,390 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी के ताजा रेट

चांदी की कीमतों में भी कमजोरी का रुख जारी है।

  • 10 ग्राम चांदी: 2,450 से 2,550 रुपये
  • 100 ग्राम चांदी: 24,500 से 25,500 रुपये
  • 1 किलो चांदी: 2,45,000 से 2,55,000 रुपये

क्यों गिर रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात में सुधार होने से सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के तौर पर सोने की मांग घटी है। हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने तथा ऊर्जा आपूर्ति में स्थिरता लौटने से निवेशकों का रुझान जोखिम वाले एसेट्स की ओर बढ़ा है।

इसके अलावा अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा वर्ष के अंत तक ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी के संकेत भी बाजार को प्रभावित कर रहे हैं। आमतौर पर ब्याज दरें बढ़ने पर निवेशक सोना-चांदी जैसे गैर-ब्याज वाले निवेश विकल्पों से पैसा निकालकर बॉन्ड और अन्य वित्तीय साधनों में लगाना पसंद करते हैं।

Train Cancelled: यात्रियों के लिए बड़ी खबर…अगले महीने कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई के बदले रूट, देखें पूरी लिस्ट

डॉलर की मजबूती भी बनी वजह

Gold-Silver Price Fall: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का एक बड़ा कारण अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी माना जा रहा है। डॉलर इंडेक्स पिछले कई महीनों के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। चूंकि वैश्विक बाजार में सोने का कारोबार डॉलर में होता है, इसलिए डॉलर मजबूत होने पर अन्य देशों के खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है, जिससे मांग कमजोर पड़ती है और कीमतों पर दबाव बढ़ता है। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक संकेतकों और अमेरिकी फेड के फैसलों पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी, जिससे सोना और चांदी की चाल तय होगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close