[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

Raipur Road Accident: तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, कई घायल, मौके से महिला वाहन चालक फरार

रायपुर। Raipur Road Accident:  राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित आमानाका ब्रिज पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Himachal Accident: पहाड़ी से गिरी विशाल चट्टानों ने मचाई तबाही, चपेट में आई कई गाड़ियां, हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, CG 04 PX 8883 नंबर की कार एक महिला चला रही थी। बताया जा रहा है कि कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों की ओर बढ़ गई। देखते ही देखते वाहन ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायलों की सहायता की और उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल हुई एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं एक युवक के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि अन्य घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है।

Rahul Gandhi On Dharmendra Pradhan: राहुल गांधी के बिगड़े बोल, कहा-‘धर्मेंद्र प्रधान एक क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर हैं’,

Raipur Road Accident:  पुलिस ने बताया कि कार चालक की पहचान, दुर्घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close