CG Weather Update: प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी, कई जिलों में आज भी भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट
रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ गई है, हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बुधवार शाम से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना अधिक है, वहां लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में राजनांदगांव, बेमेतरा, बालोद, दुर्ग, मुंगेली और कबीरधाम शामिल हैं। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
वहीं येलो अलर्ट बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, धमतरी और गरियाबंद जिलों के लिए जारी किया गया है। इन जिलों में मध्यम से तेज बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
Tree ATM: ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर सीएम साय ने किया रवाना, निःशुल्क होगा पौधों का वितरण
CG Weather Update: मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने, नदी-नालों से दूरी बनाए रखने और बिजली गिरने की आशंका के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। प्रशासन को भी संभावित जलभराव और आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Skip to PDF content





