[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

1 July Rule Change: गैस सिलेंडर से लेकर आधार कार्ड तक, आज से देशभर में हुए ये बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

नई दिल्ली। 1 July Rule Change: आज यानी 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण नियम लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। मालूम हो की हर महीने की पहली तारीख को देशभर में कई बदलाव होते हैं।वहीं एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतों से लेकर आधार अपडेट, पासपोर्ट शुल्क, रेलवे के नियम और किसानों के लिए शुरू हुए विशेष अभियान तक कई बदलाव प्रभावी हो चुके हैं।

CG Weather Update: प्रदेश में जल्द होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, दी तेज आंधी तूफान की भी चेतावनी

कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। राजधानी दिल्ली में अब यह सिलेंडर 183.50 रुपये सस्ता होकर 2,930 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, 5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी घटकर 808.50 रुपये हो गई है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसकी कीमत पहले की तरह 942 रुपये ही रहेगी।

आधार में ईमेल अपडेट अब बिना शुल्क

आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत देते हुए UIDAI ने ईमेल आईडी अपडेट करने की सेवा को निशुल्क कर दिया है। पहले इस सुविधा के लिए 75 रुपये शुल्क देना पड़ता था, लेकिन अब 1 जुलाई से निर्धारित अवधि तक यह सेवा मुफ्त उपलब्ध रहेगी।

पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा

आज से पासपोर्ट बनवाने की लागत भी बढ़ गई है। अब सामान्य श्रेणी के 36 पेज वाले पासपोर्ट के लिए 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले यह शुल्क 1,500 रुपये था। वहीं, तत्काल सेवा के तहत इसी श्रेणी का पासपोर्ट बनवाने के लिए अब 5,000 रुपये का भुगतान करना होगा।

विकसित भारत-जी राम जी योजना: आज से  देशभर में लागू होगी गई योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार की गारंटी

रेलवे ने सख्त किए नियम

भारतीय रेलवे ने भी यात्रियों के लिए कुछ नियमों को और कड़ा कर दिया है। बिना टिकट यात्रा करने पर अब पहले की तुलना में अधिक जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा ट्रेनों में प्रतिबंधित सामान ले जाने पर जुर्माने की राशि बढ़ाकर 10,000 रुपये तक कर दी गई है। इन बदलावों का उद्देश्य रेलवे में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

‘फसल बीमा माह’ अभियान की शुरुआत

1 जुलाई से पूरे देश में ‘फसल बीमा माह’ अभियान भी शुरू हो गया है, जो 31 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि प्राकृतिक आपदाओं, अतिवृष्टि, सूखा, ओलावृष्टि और अन्य जोखिमों से होने वाले नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जा सके।

Electricity News: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी,आज से लागू हुआ नया टैरिफ

आम लोगों पर दिखेगा सीधा असर

1 जुलाई से लागू हुए इन बदलावों का प्रभाव उपभोक्ताओं, यात्रियों, किसानों और सरकारी सेवाओं का लाभ लेने वाले नागरिकों पर सीधे तौर पर पड़ेगा। ऐसे में लोगों के लिए नए नियमों की जानकारी रखना और उसी के अनुसार अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाना आवश्यक होगा।

क्रेडिट कार्ड के नियम बदले

1 July Rule Change: 1 जुलाई से SBI और HDFCसमेत कई बैंक क्रेडिट कार्ड के नियम बदल रहे हैं। SBI क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स स्ट्रक्चर में बदलाव कर सकता है। वहीं, HDFC क्रेडिट कार्ड में एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए खर्च की शर्तें को तय करेगा। यानी अब लाउंज एक्सेस के लिए पिछली तिमाही में तय खर्च करना जरूरी हो सकता है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close