[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़

Bilaspur Crime: केंद्रीय जेल में खूनी संघर्ष, जेल के अंदर ही कैदी की हत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बिलासपुर। Bilaspur Crime:  बिलासपुर केंद्रीय जेल से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जेल परिसर के भीतर दो बंदियों के बीच हुए हिंसक विवाद में एक कैदी की मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Ketan Agarwal Case: सोनम रघुवंशी की तरह बेवफा निकली सिया… प्रेमी के लिए मंगेतर की हत्या, खाई में धकेल कर उतारा मौत के घाट

जानकारी के अनुसार, मुंगेली जिले के चमारी गांव निवासी राजेश राय (40), जो वर्ष 2008 से केंद्रीय जेल में बंद है, ने सोमवार सुबह करीब 9:32 बजे ई-1 बैरक में बंद दूसरे कैदी नीलू जगत पर अचानक हमला कर दिया। नीलू जगत कोटा क्षेत्र का निवासी था और वह नवंबर 2024 से पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल में बंद था। हमले में नीलू जगत गंभीर रूप से घायल हो गया। जेल प्रशासन ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दोनों कैदी एक ही बैरक में रह रहे थे और दोनों का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार भी चल रहा था। हालांकि, दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ और हमला किन परिस्थितियों में हुआ, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। घटना के बाद जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और जेल प्रशासन घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच में जुटे हैं।

Kunal Shah WhatsApp CEO: कुणाल शाह होंगे व्हाट्सएप के नए CEO, विल कैथकार्ट छोड़ेंगे जिम्मेदारी

Bilaspur Crime: अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जेल में मौजूद अन्य कैदियों एवं कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जेल प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई, जिसके चलते यह घटना सामने आई।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close