Breaking news
Advertisement
कांकेरक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर : 3 बच्चों की हुई मौत, माता-पिता गंभीर हालत में भर्ती

 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की. जिसमे से परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है. जबकि माता-पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है.

परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दनपुर अंतर्गत ग्राम पी. व्ही. 70 शांतिनगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। माता पिता को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती कराया गया है. जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है. मृत बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

 

READ MORE : देरी से ऑफिस आने वालों की अब खैर नहीं! सरकारी कर्मचारियों के लिए निकला नया नियम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक ज़हर खाने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर मामला घरेलू परेशानी हो सकता है। हालाँकि परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ के बाद ही वजह पता चल पायेगा. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close