[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कोरिया नवगई तिहरे हत्याकांड पीड़ित परिवार से मिले भूपेश बघेल,न्याय दिलाने का दिया भरोसा

प्रविंस मनहर/रायपुर – कोरिया जिले के चर्चित नवगई तिहरे हत्याकांड को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैकुंठपुर पहुंचे। दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने महलपारा स्थित मृतक भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के निवास पहुंचकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बैकुंठपुर की पूर्व विधायक अम्बिका सिंह देव भी मौजूद रहीं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से विस्तृत चर्चा कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उनके दुख में सहभागी बने। भूपेश बघेल ने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने परिवार की महिलाओं से अलग से मुलाकात कर घटना से जुड़ी जानकारी भी ली। नवगई तिहरे हत्याकांड को लेकर प्रदेश की राजनीति में लगातार चर्चा बनी हुई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close