छत्तीसगढ़ में होगा राज्य युवा महोत्सव का आयोजन, 3100 युवा प्रतिभागी होंगे शामिल, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी जानकारी
रायपुर। Chhattisgarh State Youth Festival: छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव का आयोजन 23 से 25 दिसंबर तक राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बेहतराई बिलासपुर में होगा। इसे लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि,भारत सरकार युवाओं को मंच प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हर वर्ष करती है।
बता दें कि, राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 23 से 25 दिसंबर तक न्यायधानी बिलासपुर में होगा। जिले स्तर पर 14 अलग अलग विधाओं में कार्यक्रम हुए है। प्रसिद्ध कलाकारों का गायन, कवि सम्मलेन का भी आयोजन होगा।
Chhattisgarh State Youth Festival: उन्होंने बताया कि, उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे। वहीं 23 दिसंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कवि कुमार विश्वास और छत्तीसगढ़ के कवि अपनी प्रस्तुति देंगे। युवा महोत्सव के लिए पोस्टर लांच किया गया। 3100 युवा प्रतिभागी युवा महोत्सव में शामिल होंगे।




