Jharkhand Lightning: आकाशीय बिजली का कहर… चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
झारखंड। Jharkhand Lightning: इन दिनों देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं धूप तो कहीं छाव देखने को मिल रहे हैं। वहीं झारखंड में खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के बीच आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक किशोरी, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
Read More: UP Electricity Bill Hike: महंगाई की एक और मार, पेट्रोल-डीजल के बाद अब बिजली हुई महंगी, इतने फीसदी बढ़े दाम
अधिकारियों के अनुसार, सबसे दर्दनाक घटना रांची जिले के इटकी क्षेत्र के कुल्ली गांव में हुई, जहां 12 वर्षीय अश्रिता अपने माता-पिता के साथ पेड़ से आम तोड़ रही थी। इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके माता-पिता भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
गढ़वा जिले में भी आकाशीय बिजली ने दो लोगों की जान ले ली। कंडी थाना क्षेत्र के गराखुर्द गांव में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि बानाजंघा गांव में 32 वर्षीय युवक की जान चली गई। इसके अलावा धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र स्थित चुंगी गांव में 44 वर्षीय महिला की बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव में 21 वर्षीय युवक इस प्राकृतिक आपदा का शिकार बन गया।
Read More: Extra Leave For Quitting Cigarettes: सिगरेट छोड़ो, छुट्टियां पाओ.. इस कंपनी की अनोखी पहल बनी चर्चा का विषय, नॉन-स्मोकर्स को दे रही एक्स्ट्रा लीव
बारिश से तापमान में आई बड़ी गिरावट
Jharkhand Lightning: राज्य के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार को तेज बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम बदला, जिससे तापमान में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रांची, रामगढ़, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद और गोड्डा समेत 13 जिलों के लिए रविवार सुबह तक गरज-चमक और तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।




