प्रदेश में तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज, धुंध की चादर से ढका पूरा शहर, विजिबिलिटी हुई कम
अंबिकापुर। CG Weather Update: प्रदेशभर में अब ठंड का असर अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। लेकिन कई जिलो में अभी भी ठिठुरन देखने को मिल रहा है। उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग सहित कई इलाकों में ठंड तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं अंबिकारपुर सहित सरगुजा जिले में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। जिस वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है।
बता दें कि, घने कोहरे की वजह से पूरा शहर सुबह से धुंध की चादर में ढका हुआ है। जिससे की जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन के समय में भी सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट और इंडिकेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। धुंध की वजह से हाईवे और अंदरूनी मार्गों पर रफ्तार धीमी हो गई। लेकिन दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
CG Weather Update:वहीं अंबिकापुर-बनारस मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा देखा जा रहा है। शीतलहर के चलते लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है और स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात बरतने की सलाह दी है। राजधानी रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग में फिलहाल तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।




