[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरबिज़नेसब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price Today:  सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, एक दिन में 2,890 रुपये की बढ़ोतरी, खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा भाव

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today:  सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है। सोने के दाम में एक ही दिन में हजारों रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी ने भी लंबी छलांग लगाई है। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ताजा रेट जानना बेहद जरूरी है।

UP News: एक रात और पलभर में ही तबाह हुआ पूरा परिवार, 6 लोगों की मौत से इलाके में फैली सनसनी, जानें आखिर क्या थी वजह

आज का गोल्ड रेट

आज 24 कैरेट सोना 1,49,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,12,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

एक दिन में 2,890 रुपये की बढ़ोतरी

कल 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,840 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज बढ़कर 1,49,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। यानी सिर्फ 24 घंटे में सोने की कीमत में 2,890 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल दर्ज किया गया है।

चांदी भी हुई महंगी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज बढ़ोतरी देखने को मिली। आज चांदी का भाव करीब 2,76,864 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में इसमें लगभग 6,200 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई है। हालांकि, अलग-अलग शहरों और स्थानीय बाजारों में कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है।

खरीदारी से पहले रखें इन बातों का ध्यान

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने के आभूषण खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क की जांच जरूर करें। इसके अलावा मेकिंग चार्ज, जीएसटी और अन्य शुल्कों की जानकारी पहले ही ले लें, ताकि सही कीमत पर शुद्ध और प्रमाणित आभूषण खरीदे जा सकें।

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल मंदिर की सुरक्षा होगी हाईटेक, होटल, गेस्ट हाउस, लॉज की AI से होगी निगरानी, तैयार किया जाएगा डिजिटल रिकॉर्ड

निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

Gold-Silver Price Today:  कीमती धातुओं में आई इस तेजी के बाद निवेशकों और खरीदारों की नजर अब बाजार के अगले रुख पर बनी हुई है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिस्थितियों का असर आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल सकता है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close