[t4b-ticker]
Advertisement
कोरियाछत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

कांग्रेस-भाजपा और सरपंच-सचिव ने मिलकर किया धरना प्रदर्शन, सीईओ को हटाने की मांग को लेकर उतरे सड़कों पर

कोरिया। जिले में राजनीतिक पार्टी भाजपा और कांग्रेस सहित सरपंच और सचिव ने एक साथ सीईओ को हटाने की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया। जनपद पंचायत बैकुंठपुर कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, जिले के बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के सीईओ को हटाने कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी व राजीव मितान क्लब के जिला अध्यक्ष आशीष डवरे और जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह कुसरो सहित काफी संख्या में पंच सरपंच के साथ मोर्चा खोल दिया। उनके साथ जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष आशा महेश साहू के साथ भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, भाजपा उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, महामंत्री पंकज गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं, भाजपा के कई पार्षद भी साथ रहे।

सभी प्रेमाबाग मंदिर परिसर से पैदल मार्च करते जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे जहां तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया के साथ सिटी कोतवाली प्रभारी अश्विनी सिंह के साथ काफी संख्या में महिला पुलिस और जवान उपस्थित हुए। जनपद के अंदर जाकर ताला बंदी के एलान की कोशिश की गई परंतु नाकाम रहने के बाद जनपद पंचायत के गेट का बाहर सभी धरने पर बैठ गए, सभी सीईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी किये।

आपको बता दें कि बीते कुछ माह से जनपद के प्रतिनिधियों द्वारा सीईओ को हटाने मुख्यमंत्री से लेकर कलेक्टर तक को ज्ञापन दिया जा चुका है। परंतु सीईओ को हटाने में सभी नाकाम रहे। पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि सीईओ काम की स्वीकृति नहीं दे रहे है जिससे क्षेत्र में काम नहीं हो रहा है। इस ताला बंदी की सबसे खास बात यह रही कि इसमें कांग्रेस और भाजपा दोनों मिलकर सीईओ को हटाने में जुटे। प्रदर्शन के बीच एडीओ और तहसीलदार ने आकर प्रदर्शनकारियों को आश्वाशन दिया, जिसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close