CM Sai On Congress: ‘युवाओं की आड़ में देश में अराजकता फैला रही कांग्रेस’, सीएम साय ने की पीएम आवास के बाहर हुए प्रदर्शन की निंदा
रायपुर। CM Sai On Congress: दिल्ली में हो रहे प्रोटेस्ट को लेकर कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पार्टी के तमाम नेता कार्यकर्ताओं ने पीएम आवास के करीब धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए कई कार्यकर्ताओं और राहुल-प्रियंका को हिरासत में लिया था। पीएम आवास के करीब हुए प्रदर्शन को लेकर अब राजनीति गरमाई हुई है। जिसे लेकर बीजेपी ने इसकी निंदा की है। तो वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि,’कल प्रधानमंत्री आवास के बाहर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी ने जो व्यवहार किया, वह लोकतांत्रिक गरिमा के खिलाफ और निंदनीय है। विपक्ष के नेता के पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसे राजनीतिक स्टंट की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की जाती।केंद्र सरकार NEET पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर पहले से ही बहुत गंभीर है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की गई है। प्रधानमंत्री ने पेपर लीक को ‘पाप’ बताया है और कार्रवाई करने की बात कही है।
CM Sai On Congress: सीएम साय ने कहा कि,’सरकार परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ दोबारा आयोजित की गई और इसके नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं। यह अफसोस की बात है कि कांग्रेस एक बार फिर इस बहाने कुछ युवाओं की आड़ लेकर देश में अराजकता फैलाने में लगी है। प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रतिबंधित क्षेत्र में विपक्ष द्वारा किया गया कृत्य लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है। देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
कल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने प्रधानमंत्री जी के आवास के बाहर जैसा आचरण किया, वह लोकतांत्रिक गरिमा के प्रतिकूल और निंदनीय है। ऐसे राजनीतिक स्टंट की अपेक्षा नेता प्रतिपक्ष जैसे पद पर बैठे व्यक्ति से तो बिल्कुल नहीं होती।
NEET पेपर लीक जैसी समस्या पर केंद्र…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 22, 2026



