राजधानी में बेखौफ हुए गुंडे बदमाश, चाकू की नोक पर जबरन युवक से पैर छूकर मंगवाई माफी, देखें वीडियो
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Viral Video: राजधानी में गुंडे-बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक चाकू की नोंक पर दूसरे युवक से पैर छुआकर माफी मंगवा रहा है। यह पूरा वीडियो बेखौफ तरीके से खुद ही बनवाया गया और बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया।
बता दें कि, इस वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि आरोपी ऑनलाइन खरीदे गए चाकू का इस्तेमाल कर डर फैला रहा है। ऑनलाइन आसानी से हथियारों की उपलब्धता ने अपराधियों का दुस्साहस इतना बढ़ा दिया है कि, ऐसे घटनाक्रम लगातार सामने आ रहे हैं। यह शर्मनाक घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। चंगोराभाठा तालाब के पास रात के समय आरोपी युवक ने चाकू दिखाकर एक युवक को धमकाया और उसकी बेइज्जती करते हुए उसे पैर छूकर माफी मांगने पर मजबूर किया।
Raipur Viral Video: घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएँ लगातार हो रही है और पुलिस को सख्त कार्रवाई की जरूरत है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करती है और क्या गुंडों के हौसले फिर से काबू में आते हैं।




