[t4b-ticker]
Advertisement
crimeकोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Korba Murder News: घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, बेटे-बहू पर भी जानलेवा हमला, इलाके में फैली दहशत

कोरबा। Korba Murder News: कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ईरफ में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। इस हमले में महिला का पुत्र और बहू भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG Transfer List: इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इधर से उधर किए गए कई अधिकारी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात हमलावर घर में घुसे और परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे और बहू को गंभीर चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है ताकि वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकें।  हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Marine Drive Viral Video: मरीन ड्राइव में तैनात महिला सुरक्षा गार्ड से बदसलूकी, नो-एंट्री रोकने पर युवक का हंगामा, देखें वीडियो

Korba Murder News: पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close