Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

खरीफ विपणन वर्ष के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू, राज्य के 2739 केंद्रों में जाकर किसान बेचेंगे फसल, 72 घंटे के अंदर होगा भुगतान…

छत्तीसगढ़ में आज से चालू खरीफ विपणन वर्ष के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे लेकर प्रदेश भर के धान खरीदी केंद्रों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके बाद राज्य के 2739 केंद्रों में जाकर किसान अपनी फसल बेच पाएंगे
इसे लेकर CM साय ने अपने सोशल मीडिया में ट्वीट कर लिखा है कि अन्नदाता साथियों के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है, जिसके तहत इस बार 27 लाख से अधिक किसानों का धान हमारी सरकार खरीदेगी और भुगतान भी 72 घंटे के अंदर सुनिश्चित करेंगे.
आगे उन्होंने लिखा किसानों को धान खरीदी के लिए अधिक दूरी तय न करना पड़े, इसका भी हमने विशेष ख्याल रखा है और 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी की व्यवस्था की गई है।
अन्नदाता हमारे छत्तीसगढ़ की आत्मा हैं, उनकी मेहनत को पूरा दाम और सम्मान मिले, इसके लिए हमारी सरकार तत्पर है। हमने किसानों से उनके पूरी उपज को खरीदने, खरीदी में पूरी पारदर्शिता बरतने और तय समयसीमा में भुगतान करने पर विशेष ध्यान दिया है।
बता से की प्रदेश भर में कुल 27 लाख पंजीकृत किसान है। जिनमें से इस साल 1 लाख 35 हजार नए किसान रजिस्टर्ड हुए हैं। इसके अलावा 36 हजार 263 हेक्टेयर नए रकबे भी पंजीकृत हुए है। धान खरीदी में किसानों को सहूलियत के लिए केंद्रो में बायोमेट्रिक डिवाइस लगाई गई है। जिसमें सभी छोटे और बड़े किसान समर्थन मूल्य में धान बेचेंगे।

जशपुर में निकाली गई भगवान बिरसा मुंडा “माटी के वीर ”पदयात्रा

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close