Earthquake In Philippines: 7.8 तीव्रता के भूकंप से थर्राया फिलीपींस, ताश के पत्तों की तरह गिरी इमारतें, बच्चों के सामने ढहा स्कूल, देखें वीडियो
फिलीपींस। Earthquake In Philippines: फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप में सोमवार की सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। फिलीपींस के मौसम विज्ञान विभाग और भूकंप निगरानी एजेंसियों के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई। भूकंप के कारण कुछ ही सेकंड में इमारतें हिलने लगीं, दीवारें दरक गईं और कई जगह पूरी बिल्डिंगें ढह गईं. इसमें एक स्कूल भी शामिल था। भूकंप की तबाही का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है।
मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटके एक घंटे के भीतर तीन बार महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोगों में डर और अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। भूकंप के तुरंत बाद, फिलीपींस और इंडोनेशिया के तटीय क्षेत्रों में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया। अधिकारियों ने तटीय इलाकों में लोगों से सुरक्षित स्थानों की ओर तत्काल पलायन करने की सलाह दी है।
स्थानीय प्रशासन और बचाव दल सक्रिय हो गए हैं। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन राहत और बचाव टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह भूकंप इतना तेज था कि, आसपास के देशों में भी सुनामी का अलर्ट जारी करना पड़ा और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
Earthquake In Philippines: विशेषज्ञों का कहना है कि मिंडानाओ क्षेत्र भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियों के लिए संवेदनशील है, और ऐसे उच्च तीव्रता वाले भूकंप बाद में छोटे भूकंप या झटके उत्पन्न कर सकते हैं।




