Breaking news
Advertisement
देश-विदेश

चार ओपिनियन पोल ने बताया फिर आएगी मोदी सरकार, इतनी सीटों पर मिलेगी जीत

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे पेश कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव में बीजेपी जहां जनता के बीच पिछले पांच सालों में उनकी सरकार की ओर से किए गए काम का लेखा-जोखा पेश कर रही है, तो वहीं कांग्रेस और महागठबंधन बीजेपी के सभी वादों को झूठा बता रही है.

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले अलग-अगल मीडिया हाउस के ओपिनियन पोल को देखें तो NDA एक बार फिर पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है. इन ओपिनियन पोल का औसत निकालें तो भारतीय जनता पार्टी को 543 में से 273 सीटों पर जीत मिल सकती है

पोल ऑफ द पोल के मुताबिक महागठबंधन और कांग्रेस की न्याय योजना का भी चुनाव पर कुछ खास असर होता नहीं दे रहा है. पिछले चुनाव में बीजेपी और उनके सहयोगी दल को 336 सीटें हासिल हुई थीं.

लोकसभा चुनाव के पहले चरण से पहले जो ओपिनियन पोल आए हैं उनमें सी-वोटर के पोल के मुताबिक एनडीए के खाते में 267 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं, वहीं यूपीए के पास 142 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं. अन्य के खाते में 134 सीटें जा सकती हैं.

इसी तरह इंडिया टीवी और सीएनएक्स के पोल में एनडीए को 275 सीटें दी गईं है, जबकि यूपीए के पास 147 सीट जाती दिखाई दे रही हैं. अन्य के खाते में 121 सीट जाती दिखाई दे रही हैं.

CSDS-लोकनीति के ओपिनियन पोल में एनडीए के खाते में 263 से 283 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. इस पोल में यूपीए को 115-135 (125) मिलती दिखाई दे रही हैं. अन्य के खाते में 130-160 (145) जा सकती है.

इसी तरह टाइम्स नाउ- VMR के पोल में एनडीए को 279 सीट हासिल होती दिखाई दे रही हैं. इस पोल पर यूपीए के खाते में 149 सीट जाती दिखाई दे रही हैं जबकि अन्य के खाते में 115 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close