छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
Congress Protest:राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में आज कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन,जिला मुख्यालयों में होगा पुतला दहन
प्रविंस मनहर/रायपुर – राहुल गांधी,प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सुबह 11 बजे से विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। पार्टी का कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन छात्र समुदाय के समर्थन और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने सभी जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों को कार्यक्रम को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने सभी पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
Advertisement




