छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक कल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
रायपुर। CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वान्ह 11:30 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही विकास कार्यों, प्रशासनिक निर्णयों, नई योजनाओं और जनहित से जुड़े विषयों पर भी मंत्रिपरिषद विचार-विमर्श कर सकती है। बैठक में सभी मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।
CG Cabinet Meeting: सरकार की आगामी नीतियों और फैसलों को लेकर यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से साझा की जाएगी।
Advertisement




