[t4b-ticker]
Advertisement
crimeक्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Rape News: दिल दहला देने वाली वारदात.. हैवान पिता ने नाबालिग से 3 साल तक किया दुष्कर्म, जन्म के बाद नवजात का किया सौदा

रायपुर। Raipur Rape News:  राजधानी में नाबालिग से कथित तौर पर लंबे समय तक यौन शोषण और नवजात शिशु को बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। 16 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता पर करीब तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता, बुआ समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Raipur News: छत्तीसगढ़ में डेढ़ महीने के भीतर 962 से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, कई विभागों में बड़ा फेरबदल

किशोरी ने लगाए गंभीर आरोप

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में अमलीडीह इलाके में एक रिश्तेदार के घर उसके पिता ने कथित तौर पर उसे शराब पिलाई, मारपीट की और दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी उसका शोषण जारी रहा। इसी दौरान वह 13 साल की उम्र में गर्भवती हो गई। जब उसने इसकी जानकारी अपनी बुआ को दी, तो बुआ पर भी पिता का साथ देने और उसे जबरन गर्भपात की दवा खिलाने का आरोप है।

दूसरी बार गर्भवती होने पर तैयार कराया फर्जी दस्तावेज

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में किशोरी दोबारा गर्भवती हुई। इसके बाद उसे कथित तौर पर कुछ लोगों के पास ले जाया गया। जांच में सामने आया कि उसकी वास्तविक उम्र छिपाने के लिए फर्जी आधार दस्तावेज तैयार कर उसकी उम्र 16 साल से बढ़ाकर 26 साल बताया गया। इसके बाद उसे शादीशुदा बताकर डंगनिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराने का आरोप है। पुलिस अब फर्जी दस्तावेज तैयार करने और अस्पताल में भर्ती कराने में शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

अस्पताल में बेटे को जन्म, नवजात को बेचने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, किशोरी ने अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद नवजात को किसी अन्य व्यक्ति को बेचे जाने का आरोप सामने आया है। पुलिस इस मामले में नवजात से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चा किसे और किन परिस्थितियों में सौंपा गया।

Gariyaband Crime: सनकी युवक ने गांव में मचाया आतंक, कुल्हाड़ी से ग्रामीणों पर हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

पिता और बुआ समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Rape News: पीड़िता की शिकायत के आधार पर न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रोहित राय, साहेब मंडल, योगिता राय उर्फ गीता और बरखा वर्मा उर्फ वर्षा मंडल समेत अन्य आरोपी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। नवजात की स्थिति और उसे कथित तौर पर सौंपे जाने से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close