बैंक ऑफ इंडिया 115 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू, मिलेगी मोटी सैलरी
Bank Of India Recruitment: बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका। दरअसल, बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 115 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
चीफ मैनेजर- 15
सीनियर मैनेजर- 54
मैनेजर- 44
लॉ ऑफिसर- 2
शैक्षणिक योग्यता
इसमें आवेदन करने के लिए पद के अनुसार, उम्मीदावर के पास बी.ई/बीटेक/एमसीए/एमएससी/ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए। इसके साथ ही Oracle सर्टिफिकेट और Oracle सर्टिफाइड प्रोफेशनल सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदावर की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी
इसमें सैलरी अलग-अलग पद के अनुसार अलग- अलग होगी जैसे सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-4 की 10,2300 से1,20,940 रुपए प्रतिमाह, मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-3 की 85920 से 1,05,280 रुपए प्रतिमाह और मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-2 की 64,820 की 93,960 रुपए प्रतिमाह सैलरी होगी।
आवेदन शुल्क
इसमें आवेदन करने वाले एससी/एसटी पीडब्ल्यूबीडी के अभियर्थियों को 175 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे, जबकि सामान्य और अन्य को 850 रुपए देने होंगे।
Bank Of India Recruitment: ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट Bankofindia.co.in पर जाएं।
होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
अप्लाई ऑनलाइन के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।




