[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सरायपुर

राजस्व निरीक्षक परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर विधानसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष ने किया हंगामा, कांग्रेस का वॉक आउट

 

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा में आज राजस्व निरीक्षक परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने जमकर हंगामा किया ।

प्रश्नकाल के दौरान मामला उठाते हुए पूर्व मंत्री राजेश मूनत ने मामला उठाते हुए राज्य के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से जानना चाहा कि जब पूरे मामले में गृह विभाग ने FIR जांच कराने के लिए लेख किया फिर विभाग ने FIR क्यों नहीं कराया ।

प्रश्न का उत्तर देते हुए राज्य के राजस्व मंत्री टांक राम वर्मा ने कहा कि गड़बड़ी के सभी पहलुओं की व्यापक जांच के लिए मामले की जांच EOW और ACB को दिया गया है । मामले में हस्तक्षेप करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पूरी गड़बड़ी मौजूदा कार्यकाल की है जबकि सरकार इसे पिछले कार्यकाल का बता रही है ।

पूर्व सीएम ने पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौपने की मांग की । इसके बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर बहस हुई और सरकार के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेसी विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close