[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसम

Wayanad Landslide: भारी बारिश के बाद बरपा कुदरत का कहर, लैंडस्लाइड से 4 की मौत, कई लापता

वायनाड। Wayanad Landslide: केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश के बीच हुए भीषण लैंडस्लाइड ने एक बार फिर तबाही मचा दी है। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 9 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। आशंका है कि कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।

यह हादसा वायनाड के कल्लाड़ी क्षेत्र में सुरंग निर्माण परियोजना के पास हुआ, जहां अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढह गया। भूस्खलन की चपेट में निर्माण स्थल, सड़क और आसपास का इलाका आ गया। कई वाहन भी मलबे में दब गए।

घटना के तुरंत बाद NDRF, SDRF, पुलिस, फायर एंड रेस्क्यू टीम तथा स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। लगातार बारिश और दुर्गम इलाके के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, फिर भी मलबा हटाकर लापता लोगों की तलाश जारी है।

प्रशासन ने आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। वहीं, मौसम विभाग ने क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। इस घटना ने 2024 की वायनाड त्रासदी की दर्दनाक यादें भी ताजा कर दी हैं।

Wayanad Landslide: वहीं मुख्यमंत्री वीडी. सतीशन ने केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा कर लापता लोगों का पता लगाने और घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री एपी. अनिल कुमार और कृषि मंत्री टी. सिद्दीक  को वायनाड भेजा है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close